Headlines

तेजस्वी यादव के बयान बैसाखी के सहारे केंद्र सरकार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार

Spread the love

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गठबंधन से बनी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बैसाखी के सहारे केंद्र सरकार है, यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। तेजस्वी यादव के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा जनता ने जिन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर कर झुनझुना थमा दिया वही आज बोल रहे हैं। जिन्हें झुनझुना थमाया गया है वह अनर्गल बयान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार से 8 मंत्री बने हैं। बिहार और केंद्र दोनों विकास कर रहा है। किसानों के मामले में हो या गरीबों के मामले में बिहार तेजी से विकास करेगा।

अपराधी की कोई जात नहीं होतीगिरिराज सिंह

बिहार में बढते अपराध को लेकर लगातार विपक्ष हमला कर रहा है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधी की कोई जात नहीं होती है। वही कपड़ा मंत्रालय मिलने पर कहा कि भारत सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर एक ऐसा मॉल बना रही है, जहां हैंडलूम, पावरलूम उद्योग के लोग आकर अपने उत्पाद बेच सकेंगे। यह हमारे असंगठित कारीगरों के लिए एक स्थायी ठिकाना बनेगा। उम्मीद है कि 2025 तक यह मॉल बन जाएगा। इससे बिहार के सभी कारीगरों और बुनकरों को लाभ मिलेगा।

बतादें कि गिरिराज सिंह लगातार दूसरी बार बेगूसराय लोकसभा सीट जीतकर सांसद बने हैं। गिरिराज सिंह को केंद्र सरकार में दूसरी बार टेक्सटाइल मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने के बाद आज शनिवार को वो पटना एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीँ उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *