Headlines

अखिलेश यादव ने यूपी की बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा इनका मकसद है कि समाजवादियों को कैसे बदनाम किया जाये

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सोमवार को यूपी की बीजेपी सरकार पर बड़ा निशाना साधा। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी मुसलमानों के प्रति सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि योगी को योगी नहीं कहा जा सकता है अगर वह संविधान पर विश्वास नहीं करते हैं।

समाजवादियों को कैसे करे बदनाम

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी चुनाव के पहले से ही षडयंत्र शुरू करना चाहती है। इनका पहले दिन से ही यह उद्देश्य है कि समाजवादियों को कैसे बदनाम किया जाये। उन्होंने आगे कहा कि एक मुख्यमंत्री योगी नहीं हो सकता। अगर वह लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास नहीं करता है।

दरअसल अखिलेश यादव यूपी के अयोध्या में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्यवाही पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। अयोध्या गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक सपा के स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने हाथरस भगदड़ मामले और लखनऊ छेड़खानी के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने अयोध्या में हुए गैंगरेप मामले में डीएनए टेस्ट की भी मांग की।

अखिलेश यादव ने कहा, मैं 3 मामलों का जिक्र करना चाहता हूं। पहला मामला हाथरस का है। जहां भोले बाबा के सतसंग की अनुमति देने के लिए बीजेपी के विधायक और नेताओं ने पत्र लिखा था। लेकिन प्रशासन सही से इंतजाम नहीं कर पाया। इस वजह से हादसे में इतने लोगों की जान चली गई। दूसरा मामला गोमती नगर का है। जहां पुलिस ने सभी आरोपियों की लिस्ट दी थी। लेकिन सरकार चाहती है कि पुलिस बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करे। जब पुलिस ने पूरे आरोपियों की लिस्ट दी थी तो सीएम ने सिर्फ यादव और मुस्लिमों का ही नाम क्यों लिया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *