May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

यूपी उपचुनाव को लेकर बीजेपी और सपा की हुयी अहम् बैठक, जल्द हो सकता है चुनाव की तारीखों का एलान

उत्तर प्रदेश में जल्द ही हो सकते हैं दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव। तारीखों का जल्द ही होगा एलान। इस सब को देखते हुए बीजेपी और सपा ने उपचुनाव की तैयारियां तेज करदी है। उपचुनावों की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार सभी दस सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल भी शामिल हुए। बैठक में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर, प्रत्याशियों के चयन में जातीय समीकरण से लेकर क्षेत्रीय समीकरण तक को लेकर चर्चा हुई।

लोकसभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी को यूपी में हार का सामना करना पड़ा था। उसको देखते हुए सीएम योगी के लिए यह उपचुनाव बेहद अहम हो गया है। बीजेपी ने इस उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। बीजेपी इस उपचुनाव को जीतकर यह सन्देश देना चाहती है कि यूपी में सब कुछ ठीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सभी दस सीटों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने मिल्कीपुर और कटेहरी सीट को जिताने की जिम्मेदारी खुद अपने हाथों में ली है।

अखिलेश यादव कर रहे हैं बैठकें

समाजवादी पार्टी भी इस उपचुनाव में कोई भी कसार छोड़ना नहीं चाहती है। सपा की नजर इस उपचुनाव के साथ साथ 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी टिकी हुयी हैं। खुद अखिलेश यादव सभी दस सीटों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष ने आज लालगंज लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उपचुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया।

जल्द होगा तारीखों का एलान

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग जल्द ही यूपी में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। माना जा रहा है कि नवंबर माह में उपचुनाव कराये जा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नियमों के मुताबिक चुनाव आयोग को ख़ाली हुई सीटों पर छह महीने के भीतर चुनाव कराने होते हैं। यूपी की जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वो हैं-  करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर। इनमें से नौ सीटें सांसद बनने के बाद एक सीट सपा सांसद को कोर्ट से सजा मिलने के बाद खाली हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *