May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

चुनाव जीतने पर आप संयोजक का बड़ा वादा, दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये हर महीने

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया है कि अगर आप चुनाव जीतती है तो उन्हें हर महीने 2100 रुपये महिला सम्मान योजना के तहत मिलेंगे। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले ही महिलाओं को 1000 रुपये महिला सम्मान योजना के तहत देने का भी वादा किया। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 13 दिसंबर से शुरू हो जायेंगे। चुनाव जीतने के बाद यह राशि दोगुना हो जाएगी। इसके अलावा केजरीवाल ने यह भी कहा, “हमारे यहां महिलाएं देश को आगे बढ़ाती हैं, बच्चों को पढ़ाती हैं। इसी मां के आशीर्वाद से दिल्ली की सरकार बरकत करेगी।”

बीजेपी वाले गाली देते हैंअरविंद केजरीवाल

दिल्ली जनता को सम्बोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले उन्हें गली देते हैं क्योंकि आप सरकार दिल्ली में फ्री बिजली, पानी और बस यात्रा दे रही है। बीजेपी पूछती है कि केजरीवाल के पास पैसे कहाँ से आएंगे। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा,  “मैं जादूगर हूं… आज दिल्ली सरकार ने एक हजार रुपये की योजना लागू कर दी है। फिलहाल, पैसे खाते में जाना संभव नहीं है, लेकिन योजना लागू कर दी गई है।”

13 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे

अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना को लागू करते हुए कहा कि इसका रजिस्ट्रेशन शुक्रवार 13 दिसंबर से शुरू हो जायेगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता खुद महिलाओं के पास जायेंगे। शुक्रवार से 2100 रुपये के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेगा। फ़िलहाल महिलाओं के खाते में 1000 रुपये आएंगे और चुनाव जीतने के बाद यह राशि 2100 रुपये हो जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में 2025 के शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव है। उम्मीद है फरवरी के मतदान और मतगणना हो जाये और दिल्ली में नयी सरकार बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *