दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल कहा कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलें लगायी जा रही थी। अब इन अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी ने इन अटकलों को विराम देते हुए साफ किया है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।”
साथ ही आप सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस संग गठबंधन पर कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबर पूरी तरह से निराधार हैं। किसी प्रकार का कोई गठबंधन का सवाल ही नहीं है। हम अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन के थे आसार
बता दें कि मंगलवार 10 दिसंबर को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की सुगबुगाहट शुरू हुयी थी। खबर आयी थी कि कांग्रेस दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करना चाहती है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के नेता शरद पवार के घर पहुंचे। जिसके बाद से यह कयास और तेज होने लगे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन हो सकता है।
गठबंधन पर पहले भी मना कर चुके थे केजरीवाल
हालाँकि अरविंद केजरीवाल पहले भी दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इंकार कर चुके थे। लेकिन फिर भी एक बार फिर से दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों ने तूल पकड़ा था। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा।
