Headlines

बीजेपी महिला मोर्चा का महिला सम्मान योजना को लेकर केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

Spread the love

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना का एलान किया था। इस योजना को फर्जी बता कर बीजेपी महिला मोर्चा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सडकों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं।

बीजेपी महिला मोर्चा ने दिल्ली सरकार की इस योजना को फर्जी करार दिया है और केजरीवाल पर दिल्ली की महिलाओं को छलने और महिला सम्मान के नाम पर झूठी तसल्ली देने का आरोप लगाते हुए उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडेय के नेतृत्व में उपाध्यक्ष  योगिता सिंह, मोर्चा प्रभारी श्याम बाला, प्रदेश प्रवक्ता एवं निगम पार्षद शिखा राय, मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष शिखा माथुर, संगीता चौधरी, रेखा सिंह सहित अन्य महिला मोर्चा पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।

पुलिस ने केजरीवाल के घर के बाहर बड़ाई सुरक्षा

इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के बाहर सुरक्षा के मजबूत इंतज़ाम कर रखे थे। पुलिस के द्वारा बैरेकेटिंग कर घेराबंदी भी की गयी थी। लेकिन महिला मोर्चा की प्रदर्शनकारियों द्वारा बेरिकेटिंग को पार करने की कोशिश की गयी। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर लिया गया और सभी को मंदिर मार्ग थाने ले आयी। जहाँ उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

ऋचा पांडेय ने योजना को बताया फर्जीवाड़ा

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडेय ने कहा  कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा किया है और फर्जी स्किम लॉन्च की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जगह जगह कैंप लगाकर महिलाओं के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर आप एक बड़े फर्जीवाड़े की साजिश कर रही है। लेकिन दिल्ली की महिलाएं इस तरह की फर्जीवाड़े को बर्दास्त नहीं करेंगी। पंजाब में 1000 रुपये की स्किम का ऐलान किया गया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया तो दिल्ली में वह 2100 रुपये कैसे देंगे। यह सिर्फ चुनावी जुमला है और हर वायदों की तरह यह भी एक छलावा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *