Headlines

चुनाव प्रचार के लिए सरकारी टेम्पो के इस्तेमाल पर सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर पर भड़के केजरीवाल

Spread the love

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा चुनाव प्रचार के लिए पीडब्ल्यूडी के टेम्पो और सरकारी वहां का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज हुयी है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक्सिक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में यह एफआईआर दर्ज हुयी है।

सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भड़कते हुए कहा, ”इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती है। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी जी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है।”

आप पुरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही हैकेजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ”आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ़ करना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।”

दरअसल 7 जनवरी को सीएम आतिशी ने अपनी विधानसभा के चुनाव कार्यालय में पीडब्ल्यूडी के टेम्पो का इस्तेमाल किया था। पीडब्ल्यूडी के टेंपो में सामान भरकर चुनाव कार्यालय लाया गया था। उसी को लेकर शिकायत चुनाव आयोग में की गई थी।

सीएम आतिशी ने दिया बयान

सीएम आतिशी ने दर्ज एफआईआर पर कहा, ”पूरे देश ने देखा, टीवी ने लाइव चलाया, प्रवेश वर्मा 1100 रूपये बांट रहे हैं। इसके बाद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट कर के ये पोस्ट की कि वे हेल्थ कैंप कर रहे हैं। फिर वे किदवई नगर में चादर बांट रहे हैं। उसमें चुनाव आयोग को कोई वॉयलेशन नहीं दिखता, सवाल तो उठता है कि पुलिस किसके साथ है। चुनाव आयोग ने फ्री एंड फेयर चुनाव का आश्वासन दिया है। वरना ये सवाल तो उठेगा कि कुछ तो दाल में काला है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *