May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर ओपनर अभिषेक शर्मा हुए चोटिल, टीम के लिए चुनौती कौन करेगा ओपनिंग

आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जायेगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। ऐसे में आज का मैच खेलना असंभव लग रहा है।

बतादें कि शुक्रवार को प्रैक्टिस के दौरान अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए थे। उनका एंकल ट्विस्ट हो गया है। जिसकी वजह से वे काफी दर्द में दिखाई दिए। चोट लगने की वजह से उन्हें चलने तक में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में माना जा रहा कि वे आज का मैच नहीं खेल पाएंगे।

पहले टी20 के रहे हीरो

इंग्लैंड के साथ हुए पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमके धुनाई की थी। अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग करते हुए इस मैच में 232 के स्ट्राइक रेट से 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 34 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली। जिसकी वजह से इंडिया ने इंग्लैंड के 133 रनों का पीछा करते हुए मात्र 12.5 ओवर में इस लक्ष्य को आसानी के साथ हासिल कर लिया।

टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें

अभिषेक शर्मा के चोटिल होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गयी है। इस सीरीज के लिए इंडिया की 15 सदस्यीय टीम देखें तो ज्यादा विकल्प नहीं हैं। पांच मैचों की इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने किसी रिजर्व ओपनर को नहीं चुना था। ऐसे में अगर आज का मैच अभिषेक शर्मा नहीं खेलते हैं तो इंडिया के पास कोई स्पेशलिस्ट ओपनर नहीं है।

अगर अभिषेक शर्मा आज का मैच नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसंग के साथ ओपनिंग के लिए तीन दावेदार हैं। जिसमे पहले नंबर पर तिलक वर्मा हैं जो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं। वह नई गेंद को अच्छे से खेल सकते हैं। ऐसे में तिलक दूसरे टी20 में पारी की आगाज कर सकते हैं। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट किसी नए खिलाडी को ओपनिंग के लिए लाना चाहता है तो फिर स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर या फिर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ओपनिंग कर सकते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि आज के मैच में अभिषेक शर्मा की जगह टीम मैनेजमेंट किस खिलाडी को संजू सैमसंग के साथ ओपनिंग के लिए भेजता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *