दूसरे टी20 में भारत की शानदार जीत, तिलक वर्मा के साथ और कौन रहा इस जीत का हीरो
शनिवार को चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। इस मैच के हीरो तिलक वर्मा रहे। जिन्होंने अपनी समझबूझ से 55 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच में तिलक वर्मा द्वारा खेली गयी शानदार पारी की सभी तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन तिलक वर्मा के अलावा एक और खिलाडी का इस मैच की जीत में अहम रोल रहा।
दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 165 रन बनाये। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय भारत का स्कोर 78 रन पर 5 विकेट था। फिर इस खिलाड़ी ने 26 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की। अगर यह खिलाड़ी जल्द आउट हो जाता तो फिर भारत की जीत मुश्किल थी।
ओपनिंग बल्लेबाजी रही फ्लॉप
कोलकत्ता टी20 मैच के हीरो रहे अभिषेक शर्मा दूसरे टी20 मैच में फ्लॉप रहे। उन्होंने तीन चौकों की मदद से 6 गेंदों में 12 रन बनाये। संजू सैमसंग भी 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर जल्दी ही पेवेलियन लौट गए। फिर क्रमशः सूर्यकुमार यादव 12, ध्रुव जुरेल 04 और हार्दिक पांडया 7 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। उस समय भारत का स्कोर 78 रन पर 5 विकेट था। मैच पूरी तरह इंग्लैंड की गिरफ्त में आ चुका था।
तब मैदान पर वाशिंगटन सुंदर आये और उन्होंने मोर्चा संभाला। उन्होंने 19 गेंदों पर 26 रन महत्वपूर्ण पारी खेली। वाशिंगटन के बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 38 रन की अहम साझेदारी की। इससे सुंदर की पारी का साफ इम्पैक्ट पता चलता है।
बिश्नोई और अर्शदीप का भी अहम रोल
चेन्नई टी20 मैच की जीत में बिश्नोई और अर्शदीप ने भी अहम रोल अदा किया। इस दोनों ने मिलकर 9 गेंदों पर 15 रन बनाये। बिश्नोई ने पांच गेंदों पर दो चौकों की मदद से 9 रन बनाये। वहीं अर्शदीप ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से छः रन बनाये। अर्शदीप जब क्रीज पर उतरे तो स्कोर 126 रनों पर सात विकेट था। वहीं बिश्नोई जब आए तो 146 रनों पर 8 विकेट गिर गए थे। दोनों ने तिलक का अच्छा साथ दिया और जीत में अहम रोल निभाया।
