दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद सामने आया एक्सिटपोल, आये चौकाने वाले नतीजे
दिल्ली में कल 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद एक्सिटपोल सामने आया। एक्सिटपोल के नतीजों में दिल्ली की राजनीती में बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है। 11 में से 9 एक्सिटपोल दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते हुए दिखा रहे हैं। जबकि दो एक्सिटपोल आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनते हुए बता रहे हैं। एक्सिटपोल के नतीजों को लेकर एक्सपर्ट ने दी अपनी राय।
एक्सपर्ट अजय कुमार झा ने न्यूज़ एक्स से बातचीत कर बताया एक्सिटपोल के अनुसार आम आदमी पार्टी और बीजेपी को कितनी कितनी सीट मिल सकती हैं। उनके अनुसार बीजेपी को 38-40 सीटें मिल सकती हैं और आप को 30-31 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में बीजेपी की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव परिणाम निर्धारित करने में वोटिंग का परसेंटेज काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इस बारे में नहीं है कि कितने लोगों ने मतदान किया, बल्कि ये भी है कि समाज का कौन सा वर्ग बूथ पर आता है। ग्लोबली एक ट्रेंड है कि शिक्षित और समृद्ध वोटर चुनावों में कम एक्टिव होते हैं। यहां तक कि विकसित देशों में भी मिडिल क्लास और कॉर्पोरेट पेशेवर अकसर लोअर क्लास की तुलना में कम वोट करते हैं, हालांकि दिल्ली में अब ये ट्रेंड गलत साबित हो रहा है।
बीजेपी आप में कांटे की टक्कर
दिल्ली में हुए मतदान के बाद आये एक्सिटपोल के नतीजों को देखकर दिल्ली में बीजेपी और आप में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। दिल्ली की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है। अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है तो पानी, बुनियादी ढांचे के विकास और निरंतर लाभ के उनके वादों का सम्मान किया जाएगा। फ़िलहाल दिल्ली के साथ साथ सभी को अंतिम नतीजे का इंतज़ार है। एक्सपर्ट अजय कुमार झा के विश्लेषण से पता चलता है कि बीजेपी के पास सरकार बनाने की प्रबल संभावना है। साथ ही साथ आप के पास भी काफी सीटें हैं।

