Headlines

होली पर रंगों से कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल, इन उपायों से रख सकते हैं अपनी स्किन का ख्याल

Spread the love

होली का त्यौहार अब बस आने को ही है। होली पर सभी रंगों से खूब होली खेलते हैं। आजकल मार्केट में केमिकल युक्त कलर्स बिकते हैं। होली की मस्ती में सभी लोग एक दूसरे पर बाल्टी भरभर कर उन कलर्स को डालते हैं। ये केमिकल युक्त कलर्स हमारी स्किन के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। इन कलर्स के साइड इफ़ेक्ट देखने को मिल सकते हैं। जिससे हमारी स्किन को नुकसान पहुँच सकता है। ऐसे में अपनी स्किन को इन कलर्स के साइड इफ़ेक्ट से बचाने के लिए हम कुछ उपाय कर सकते हैं। आइये जानते हैं कलर्स के साइड इफ़ेक्ट से बचने के कुछ उपाय :

  1. कोकोनट आयल या मस्टर्ड आयल लगाएं

होली खेलने से पहले अपने चेहरे, हाथों और पैरों पर कोकोनट आयल या मस्टर्ड आयल लगाएं। ये स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है और रंग आसानी से निकल जाता है।

  1. सनस्क्रीन का यूज़

अगर आप धूप में होली खेल रहे हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये स्किन को यूवी रेज़ और केमिकल रंगों से बचाता है।

  1. नेल पेंट लगाएं

होली खेलते समय रंग हमारे नेल्स पर लग जाता है, और नेल्स पर लगा रंग आसानी से नहीं निकालता है। होली खेलने से पहले अपने नेल्स पर नेल पेंट लगा लें। जिससे नेल्स पर एक मोटी लेयर चढ़ जाती है और रंगों से नेल्स ख़राब नहीं हो पाते हैं।

  1. फुल स्लीव्स और कॉटन के कपडे पहनें

कॉटन के कपडे स्किन फ्रेंडली होते हैं और फुल स्लीव्स और फुल पेंट से बॉडी का ज्यादा हिस्सा ढका रहता है।

  1. होठों और आँखों का बचाव

लिप बाम और चश्मे का उपयोग करें। ये आँखों और होठों को रंगों के साइड इफ़ेक्ट से बचाते हैं।

  1. हाइड्रेशन

होली से पहले और बाद में पानी ज़्यादा पिएं ताकि स्किन हाइड्रेट रहे।

  1. माइल्ड फेसवाश का यूज़ करें

होली के बाद चेहरे को वाश करने के लिए माइल्ड फेसवाश का यूज़ करें और मॉइस्चराइज़ लोशन ज़रूर लगाएं।

  1. एलोवेरा जेल लगाएं

होली के बाद एलोवेरा जेल लगाने से स्किन कॉम होती है और इरीटेशन दूर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *