बागेश्वर धाम के बाबा पं. धीरेन्द्र शास्त्री के भारत होगाहिन्दू राष्ट्र के बयान पर जदयू नेता ने कहा धर्म गुरुओं का काम नहीं है यह
बागेश्वर धाम वाले बाबा की इस दिनों पटना में हनुमंत कथा चल रही है। इसी बीच कल रविवार रात को बाबा धीरेन्द्र शास्त्री फेसबुक पर लाइव आये और उन्होंने कहा कि सनातनी वोटर निकले तो भारत होगा हिन्दू राष्ट्र। इसके बयान के बाद से ही बिहार में सियासत गरमा गयी।
क्या है पूरा मामला
दरसअल बाबा रविवार रात 11.55 बजे फेसबुक पर लाइव आये थे। जहाँ एक यूज़र ने बाबा से सबाल किया कि हिन्दू राष्ट्र कब बनेगा। इस बाबा ने कहा कि जिस दिन दो तिहायी सनातनी हिन्दू जग जायेगा और अपने मत और अपने अधिकार को समझने लगेगा उस दिन हिन्दू राष्ट्र हो जायेगा। बाबा ने आगे कहा कि न तो हम राजनेता है और न ही किसी का समर्थन करते है। हिन्दू राष्ट्र को हम पेपर पर नहीं दिल में चाहते हैं। ताकि हमारी संस्कृति सुरक्षित रहे। बाबा बागेश्वर धाम के इसी बयान पर बिहार में राजनीती गरमा गयी है। इसी बयान पर जदयू के नेता कह रहे है कि धर्मगुरुओं को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कर्नाटक के चुनावों में इनका प्रभाव क्यों नहीं दिखा। क्या कर्नाटक की जनता ने इनका आशीर्वाद ठीक से नहीं लिया। धर्मगुरुओं का काम यह नहीं है। नीरज कुमार ने आगे कहा कि बाबा बागेश्वर धाम को स्वामी विवेकानंद के बारे में पढ़ लेना चाहिए, स्वामी विवेकानंद जी देश के आइकॉन माने जाते हैं। अच्छा रहेगा उनके लिए। ऐसे विषयों के लिए देश के संविधान को अधिकार दिया गया है। धर्मगुरुओं को ऐसे विषय पर बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसे विषयों पर बोलने के लिए पहले संसद में जाये फिर बोले। ऐसे विषयों पर सोशल मीडिया पर बोलने से कुछ नहीं होगा, इसके लिए संसद जाना पड़ेगा।
वहीं एक अन्य राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली है और महात्मा गाँधी की कर्मभूमि है। बिहार की जनता खुद को भगवान् का दूत बताने वाले लोगों को ऐसा एजेंडा नहीं चलाने देगी। भारत संविधान और कानून से चलने वाला देश है। हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए देश के संविधान को ही बदल देंगे।
