Headlines

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री के नाम पर विचार विमर्श

Spread the love

कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को 135 मिली हैं। कांग्रेस पार्टी के पास अब कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत है। जिसके बाद रविवार से कांग्रेस पार्टी में कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। जिसमे यह फैसला लिया जाना है कि कर्नाटक का मुख्यमंत्री किस को बनाया जाये। इस पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी रहे रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का जल्द होगा ऐलान

कर्नाटक में रविवार देर रात तक कांग्रेस विधयकों की बैठक चली। जिसके बाद रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देंगे। वे इसमें ज्यादा समय नहीं लेंगे। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पहली ही कैबिनेट मीटिंग में ही कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में किये गए पांच गारंटी वादों को लागू कर दिया जायेगा।

बता दें कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेंगलुरु के एक होटल में देर रात डेढ़ बजे तक चली। इस बैठक में सभी की सहमती से एक प्रस्ताव पारित हुआ कि विधायक दल के नेता का चुनाव पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा ही किया जायेगा। इस बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, जीतेन्द्र सिंह और दीपक बावरिया समेत सिद्दारमैया, डीके शिवकुमार, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश सहित कई नेता मौजूद थे।

पर्यवेक्षकों ने सभी विधयकों से अलग अलग बात की और उनके बयान नोट किये। उन बयानों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की गयी है। जिसे पार्टी के आलाकमान को सौंपा जायेगा। पर्यवेक्षक आज सोमवार को दिल्ली वापिस लौट आएंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जीत के बाद से मुख्यमंत्री पद के लिए मंथन चल रहा है क्योकि कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेता इस रेस में शामिल है। इस रेस में शामिल नेताओं में पहला नाम डीके शिवकुमार और दूसरा नाम सिद्दारमैया का है। साथ ही एमबी पाटिल और जी परमेश्वर जैसे वरिष्ठ नेता भी सीएम बनने की रेस में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *