दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपी बुलंदशहर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक सनकी आशिक ने नाबालिग लड़की की ताबड़तोड़ चाकुओं के हमले से हत्या कर दी। इस हत्या का सीसीटीवी विडिओ देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस विडिओ में एक सनकी आशिक की हैवानियत कैद है। विडिओ में आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ वार करता नजर आ रहा है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार आरोपी साहिल ने हत्या करने के बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। फिर वहां से बस द्वारा अपनी बुआ के यहाँ बुलंदशहर चला गया। जब पुलिस ने घटना की जाँच शुरू की और पूछताछ के बाद आरोपी की लोकेशन मिल गयी। पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर में उसकी बुआ के यहाँ से गिरफ्तार किया।
साहिल ने कबूला अपना जुर्म
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे और उसे कोई पछतावा नहीं है। उसने बताया कि लड़की उससे कई दिनों से नाराज चल रही थी। उससे रिलेशनशिप को ख़त्म करना चाहती थी। जिसकी वजह से वारदात के समय वह आगबबूला था। साहिल ने आगे बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह रिठाला गया। जहाँ उसने हत्या में प्रयोग किये चाकू को छिपाया था।
पीड़िता को पता चल गयी थी साहिल की सच्चाई
पुलिस को साहिल की इंस्टाग्राम चैट से पता लगा कि साहिल की कई लड़कियों से दोस्ती थी। पीड़िता को साहिल की सच्चाई पता चल गयी थी। जिसकी वजह से वह साहिल से अलग होना चाहती थी। इसी के बाद साहिल ने पीड़िता की हत्या का प्लान बनाया था।
