May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कांग्रेस पर हमला

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को लेकर अहम वयान दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग आज बोल रहे हैं कि बंगाल में शांति नहीं है, वे लोग मुझे यह बताएं की सीपीआई (एम ) के राज में यहां कौनसी शांति थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस तो बहुत राज्यों में रही है, वह हमसे संसद में सहयोग चाहती है और वह हम पर हमला करती है। हम भाजपा के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हैं। लेकिन सीपीआई (एम ) के साथ हाथ मिलाने के बाद आप बंगाल में हमसे सहयोग मांगने ना आएं। बतादें कि बंगाल पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने सीपीआई (एम ) के साथ गठबंधन किया है और इसका ऐलान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किया था।

भाजपा पर किया हमला

ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि कल तक पंचायत चुनाव के लिए 2 लाख 31 हजार नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें से टीएमसी ने 82 हजार नामांकन किये हैं लेकिन विरोधियों ने डेढ़ लाख नामांकन किये हैं। टीएमसी कुछ करे तो ख़राब। बीजेपी के ज्यादातर लोग चोर, डकैत और गुंडे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि मै हमेशा से बदलाब चाहती हूँ बदला नहीं। वे आज कह रहे हैं कि हमें रोकेंगे। अगर वे डंडे का इस्तेमाल करेंगे तो मैं विरोध करने के लिए अपने झंडे का इस्तेमाल करुँगी। मैं जब तक रहूंगी तब तक भेदभाव नहीं करुँगी। ममता बनर्जी ने कहा मैं ऐलान करती हूँ कि 2024 के चुनाव में हम नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *