May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

यूपी को लेकर हुए एक सर्वे में सामने आया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिल सकती हैं 70 से ज्यादा सीटें

अभी लोकसभा चुनाव को आने में भले ही समय हो। लेकिन पुरे देश में सभी बड़ी बड़ी पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में जुट गयी हैं। एक ओर जहाँ 26 विपक्षी दलों ने मिलकर बीजेपी को हारने के लिए इंडिया नाम से एक महागठबंधन बनाया है। वहीँ दूसरी ओर बीजेपी भी अपने सहयोगी दलों के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है।

इस समय पर सभी मीडिया चैनल पुरे देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपने अपने सर्वे करा रहे हैं। इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी ने मिलकर उत्तरप्रदेश में एक सर्वे कराया। सर्वे ने बीजेपी को बड़ी राहत दी है और विपक्षी दलों को अपनी तैयारियां और अच्छे स्तर पर बढ़ाने के लिए सचेत किया है। इस सर्वे में 2014 और 2019 की तरह ही बीजेपी को बहुमत में दिखाया है। इसी के साथ बसपा और इंडिया गठबंधन का हाल बेहाल दिखाया है।

सर्वे में बीजेपी को 70 प्लस सीट

इस बार के चुनाव में प्रमुख टक्कर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच की है। लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने अभी तक अपना पक्ष साफ़ नहीं किया है कि वे किसी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगी या उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीँ एनडीए में अपना दल, निषाद पार्टी और सुभासपा शामिल हैं। यह सर्वे इसलिए कराया गया कि वर्तमान में चुनाव हो तो किसकी जीत होगी। इसे लेकर कराये गए सर्वे में पाया गया कि इस समय चुनाव होता है तो बीजेपी को 70 प्लस सीटें मिलेंगी।

सर्वे के मुताबिक किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी

इस सर्वे के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 69-73 सीटें मिल सकती हैं। वहीँ इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी को यूपी में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर देखा जा रहा है। उसे सिर्फ 5-9 सीटें मिल सकती हैं। वही बसपा 0-1 सीट पर सिमट सकती है। अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती हैं। जिसका मतलब साफ़ है कि यदि वर्तमान में चुनाव होता है तो एनडीए को यूपी में 70 से ज्यादा सीटों पर जीत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *