Headlines

आप नेता संजय सिंह का बीजेपी पर हमला कहा विदेशी मुसलमानो को गले लगते हैं पीएम भारतीय मुसलमानो को कब लगाएंगे गले

Spread the love

आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह आज रामपुर पहुंचे। जहाँ से उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका और मिस्र यात्रा पर भी तंज कसा। संजय सिंह आज रामपुर में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन करने के लिए पहुंचे हैं। रामपुर में उन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर जीते चेयरपर्सन और सभासदों के साथ बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुए संजय सिंह ने बीजेपी को भारतीय झगड़ा पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी झगड़ा और नफरत कराती है। अब जनता सबसे बड़ी नफरत की फैक्ट्री धीरे धीरे पहचानने लगी है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के जुल्मों का अंत होगा। पीएम मोदी मिस्र में जाकर मुसलमानों को गले लगाते हैं, दुबई जाकर शेखों को गले लगाते हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भारत में भी बहुत सारी मस्जिदें हैं, भारत के मुसलमानों को भी गले लगाइये। इसके बाद संजय सिंह ने पीएम मोदी की अमेरिका और मिस्र यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पता करने की जरूरत है कि पीएम मोदी को अमेरिका और मिस्र की यात्रा करने से क्या मिला। संजय सिंह ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि चुनाव में किये गए वादों का क्या हुआ, बीजेपी कितने दिनों में अपने वादे पुरे करेगी। उन्होंने मांग की कि सभी पार्टियों के घोषणा पत्र को चुनाव आयोग में पंजीकृत होना चाहिए। चुनाव आयोग को टाइम बाउंड एफिडेविड लेना चाहिए कि वादों को कितने दिन में पूरा किया जायेगा।

आप पार्टी निकलेगी लालटेन जुलूस

संजय सिंह ने कहा कि हम घोषणा पत्र के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाने का समर्थन नहीं करते हैं। उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती और बिजली के बड़े दामों के विरोध में बत्ती गुल अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप पार्टी 2 जुलाई से पुरे उत्तर प्रदेश में लालटेन जुलूस निकालने जा रही है। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को तुगलक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का तुगलकी फरमान आया है। रात में बिजली जलाना 20 फीसदी महंगा होगा। उन्होंने कहा कि दोस्तों को फायदा पहुंचने के लिए जनता की जेब काटी जा रही है। आप पार्टी बीजेपी के इस फैसले का सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *