May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के वयानों को लेकर दी प्रतिक्रिया, कहा मन की कुटिलता ही वचन की कटुता बनती है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सियासी वयानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव लखनऊ के पार्टी कार्यालय में नोट बंदी के दिन जन्मे खजांची के जन्मदिन को मनाने के लिए अपनी पार्टी के नेताओं के साथ एकजुट हुए थे। इस दौरान उन्होंने नोट बंदी को लेकर कहा कि खजांची जितना बड़ा होता जा रहा है उतनी ही नोट बंदी की नाकामी सामने आती जा रही है। उन्होंने यहाँ तक कहा कि नोट बंदी केवल दिखावटी थी।

सीएम योगी के वयानों पर प्रतिक्रिया

इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए सियासी वयानों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब उनकी भाषा बदल गयी है। मन की कुटिलता ही वचनों की कटुता बनती है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जिन्होंने अपने ऊपर से मुकदमें हटवाये हों वे जितना कम बोलेंगे उतनी ही उनकी सच्चाई झुपी रहेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एनकाउंटर वाली सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस शुरुआत हाल ही में होने वाले उपचुनाव से हो जाएगी। ये लोग अधिकारीयों के दम पर चुनाव जितना चाहते हैं लेकिन जनता तो इनके खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *