Headlines

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गाँधी से हुयी मुलाकात पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

Spread the love

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुलाकात हुयी। इस मुलाकात पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मिलना जुलना ठीक होता है मिलते रहना चाहिये। हमारे मिलने से हड़कम्प मची है तो मचने दीजिये। इसी के साथ यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए सीटों के फैसले पर कहा कि जल्द ही फैसला सामने आ जायेगा।

समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव के लिए अभी तक 6 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमे से एक सीट मिल्कीपुर की है जिस पर अभी चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार सपा कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीट दे सकती है।

सपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा इन सीटों पर कर दी है। जिसमे मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, सीसामऊ और कटेहरी सीट शामिल है। अब सिर्फ कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद और मीरापुर सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है।

खैर सीट को लेकर समीकरण

हिंदी दैनिक अख़बार अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक सपा के एक नेता के अनुसार जिसने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सपा के पास खैर के लिए ज्यादा मजबूत उम्मीदवार है। अगर कांग्रेस के साथ बात नहीं बनती है, तो यह सीट उस उम्मीदवार को दी जाएगी।

बता दें अखिलेश यादव कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि समाजवादी पार्टी अलायंस का पूरा धर्म निभाएगी। गुरुवार को भी वाल्मिकी जंयती पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश ने स्पष्ट किया कि अलायंस जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द सब तय हो जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़े होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *