Headlines

अखिलेश यादव ने अयोध्या में जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

Spread the love

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में हुयी जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर बीजेपी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर का हवाला देते हुए कहा है कि अयोध्या में जमीन की ओने पौने दाम पर खरीद फरोख्त और विकास के नाम पर धांधली हुयी है। इसकी जाँच होनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने लगाए आरोप

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के राज में जमीन की खरीद फरोख्त में मुनाफा कमाया गया है। जिसकी वजह से पिछले सात सालों से जमीन का सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। अयोध्या में भूमाफियाओं ने जमीन खरीदी है। जिससे वहां के गरीबों को कोई भी फायदा नहीं हुआ है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जैसे-जैसे अयोध्या की जमीन के सौदों का भंडाफोड़ हो रहा है, उससे ये सच सामने आ रहा है कि भाजपा राज में अयोध्या के बाहर के लोगों ने मुनाफा कमाने के लिए बड़े स्तर पर जमीन की खरीद-फरोख्त की है। भाजपा सरकार द्वारा पिछले 7 सालों से सर्किल रेट न बढ़ाना, स्थानीय लोगों के खिलाफ एक आर्थिक षड्यंत्र है। इसकी वजह से अरबों रुपये के भूमि घोटाले हुए हैं। यहां आस्थावानों ने नहीं बल्कि भू-माफ़ियाओं ने जमीनें खरीदी हैं। इन सबसे अयोध्या-फ़ैजाबाद और आसपास के क्षेत्र में रहनेवालों को इसका कोई भी लाभ नहीं मिला। गरीबों और किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेना, एक तरह से जमीन हड़पना है। हम अयोध्या में तथाकथित विकास के नाम पर हुई ‘धांधली’ और भूमि सौदों की गहन जाँच और समीक्षा की मांग करते हैं।”

ये पहली बार नहीं है कि अखिलेश यादव ने अयोध्या में जमीन की खरीद फरोख्त पर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी वह इस तरह के मुद्दे उठा चुके हैं। दरअसल राम मंदिर निर्माण के बाद से यह मुद्दा सुर्ख़ियों में बना हुआ है। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में बड़े बड़े सेलिब्रिटीज, अधिकारीयों और नेताओं ने यहाँ जमीन खरीदी है। राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या को एक बड़े धार्मिक टूरिज्म हब के तौर पर तैयार करने का काम चल रहा है। इस वजह से यहां जमकर निवेश हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *