Headlines

अमेज़ॉन का ग्राहकों को बड़ा झटका, अमेज़ॉन प्राइम मेंबर शिप के प्लेन किये 67 प्रतिशत तक महंगे

Spread the love

यदि आप भी ओटीटी प्लेटफार्म के प्लान लेते हैं और अमेज़ॉन प्राइम का प्लान लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाएं क्योकि अमेज़ॉन प्राइम ने अपने प्लान में 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे आप की जेब पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ सकता है। अमेज़ॉन प्राइम ने अपने मासिक और तिमाही प्लान में यह बढ़ोतरी की है। आइये जानते है अमेज़ॉन के मासिक और तिमाही मेंबरशिप प्लान के बारे में

अमेज़ॉन प्राइम के वार्षिक प्लान की कीमत 1499 है इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुयी है। लेकिन मासिक और तिमाही प्लान में क्रमशः 120 और 140 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा की गयी बढ़ोतरी है।

प्लान की बढ़ोतरी की जानकारी अमेज़ॉन सपोर्ट पेज पर भी उपलब्ध करा दी गयी है। अब से भारत में अमेज़ॉन प्राइम की मासिक मेम्बरशिप के लिए ग्राहक को 299 रुपये चुकाने पड़ेंगे और तिमाही मेंबरशिप के लिए 599 रुपये। आज से पहले इन दोनों प्लानों के लिए ग्राहक को क्रमशः 179 और 459 रुपये चुकाने पड़ते थे।

अमेज़ॉन प्राइम ने भले ही अपने प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है  लेकिन ग्राहकों को साथ में मिलने वाले फायदों में कोई बदलाब नहीं किया है। अमेज़ॉन के तरफ से ग्राहकों के लिए इतनी सुबिधा जरूर कर दी गयी है कि ग्राहकों को 30 मिनट पहले डील की एक्सेस जरूर मिल जाएगी।अमेज़ॉन  प्राइम की  मेम्बरशिप भारत में 2016 में शुरू हुयी थी।

यदि आप काम कीमत में अमेज़ॉन प्राइम की मेंबरशिप लेना चाहते है तो कंपनी के पास अमेज़ॉन लाइट मेंबर शिप भी है। इस प्लान  तहत आप 999 रुपये में एक साल का सबक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में दो दिनों के भीतर फ्री डिलीवरी मिलती है। साथ में विडिओ कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है। बस इस प्लान के तहत आपको विज्ञापन देखने पड़ेंगे और एसडी क्वालिटी में कंटेंट देखने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *