Headlines

अमेरिकन मोबाइल कंपनी एप्पल का देश में खुला पहला स्टोर, लोगों में एप्पल के प्रति दिखी दीवानगी

Spread the love

आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल का पहला रिटेल स्टोर मंगलवार को मुंबई में खुला। एप्पल रिटेल स्टोर को लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हालत यह थे कि सबसे पहले स्टोर पर पहुंचने की होड़ में लोग सोमवार रात से ही बिना कुछ खाये पिए स्टोर के बाहर खड़े हो गए। ग्राहक अपने अपने मोबाइल फ़ोन की फ्लैश लाइट जला कर एप्पल स्टोर के खुलने का इंतज़ार कर रहे थे।

एक प्रशंसक ने बताया कि वह सोमवार रात से ही बिना कुछ खाये पिए स्टोर खुलने का इंतज़ार कर रहा है। ग्राहकों में एप्पल के सीईओ टॉम कुक से मिलने को लेकर बहुत उत्साह था। टॉम कुक भी ग्राहकों के उत्साह पर खरे उतरे, उन्होंने ग्राहकों के लिए स्टोर का दरवाज़ा खोला। लोगों में टॉम कुक के साथ सेल्फी लेने का अलग ही उत्साह देखा गया। टॉम कुक के साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। एप्पल का यह स्टोर 20000 वर्ग फुट में बना है इसका मासिक किराया 42 लाख रुपये है। स्टोर एक डिजाइन भी बहुत शानदार है। जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल में दो मंजिलों पर फैले स्टोर का मुख्य आकर्षण सीढ़ियों के दोनों ओर 14 मीटर का सिंगल पीस ग्लास है, जिसमे डीज़ल, माइकल कोर्स और स्पेड जैसे ब्रांड भी हैं।

एक ग्राहक 1984 का एप्पल का मैक कंप्यूटर लेकर स्टोर पंहुचा

एक ग्राहक राजस्थान से फ्लाइट से एप्पल के स्टोर पर पंहुचा उसने बताया की वह रात से यहाँ लाइन में खड़ा है। वह एप्पल की घडी लेने के लिए आया था। उसने बताया कि वह बहुत समय से एप्पल के प्रोडक्ट प्रयोग कर रहा है। वह अपने साथ 1984 का एप्पल का मैक कंप्यूटर लेकर आया था उसकी इच्छा थी कि वह टॉम कुक से मिले और उन्हें इस कंप्यूटर को दिखाए। टॉम कुक ने भी जिंदादिली दिखाई और उस ग्राहक से मिले और बातचीत की।

भारत में एक लाख लोगों को रोजगार

भारत में एप्पल ने एक लाख लोगो  को रोजगार दिए , जिसमे से 70 प्रतिशत महिलाएं है। एप्पल का निर्माण भारत में 2017 में शुरू हुआ था। आज टॉम कुक दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। कल वृस्पतिवार को दिल्ली में एप्पल स्टोर का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *