Headlines

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने किया दावा, कहा राजधानी में सरकार तो आप की ही बनेगी

Spread the love

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की अलग अलग विधानसभा सीटों पर जाकर अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभायें कर रहे हैं। साथ ही साथ बहुत विश्वास के साथ जनता से कह रहे हैं कि दिल्ली में सरकार तो आम आदमी पार्टी की ही बनेगी। लेकिन सोमवार को पालम विधानसभा सीट की जनसभा में उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार तो आप की ही बन रही है लेकिन 2-4 सीटें ऊपर नीचे हो सकती हैं।

केजरीवाल के इस बयान के बहुत से मायने निकाले जा रहे हैं कि केजरीवाल इस बात को लेकर तो आश्वत हैं कि सरकार तो उनकी पार्टी की ही बनेगी, लेकिन सीटों को लेकर वो आश्वत नहीं हैं कि कितनी सीटें आएँगी। अरविंद केजरीवाल अपनी सभी जनसभाओं में बीजेपी पर निशाना साधते हुए जनता के बीच यह मैसेज दे रहे हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अलावा किसी और की सरकार आती है तो दिल्ली की हालत बहुत बुरी हो जाएगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ”बीजेपी ने खुलेआम ऐलान किया कि सरकार बन गई तो वह सारी सुविधाएं बंद कर देंगे। झाड़ू का बटन दबाओगे तो सीधे-सीधे 30 हज़ार बचेंगे। बीजेपी वाले सारी सुविधाएं बंद करना चाहते है।”

दिल्ली के काम दिल्ली के पैसे से ही करता हूँकेजरीवाल

पालम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली के लोगों के लिए काम में दिल्ली के पैसे से ही करता हूँ। उन्होंने बीजेपी को फिर एक बार निशाने पर लिया और कहा कि बाजार से कॉपी-पेन या किताब खरीदनी हो तो उसके ऊपर टैक्स लगता है। सरकारी पैसा कहां से आता है, आप टैक्स देते हो उसी से सरकारी पैसा आता है। यह सरकारी पैसा केजरीवाल सरकार आपके ऊपर खर्च करती है। बीजेपी वाले टैक्स का पैसा उनके दोस्त को दे देते हैं।”

झुग्गी पॉलिटिक्स चर्चा का केंद्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव की शुरुआत से ही झुग्गी पॉलिटिक्स काफी चर्चा का केंद्र है क्योंकि झुग्गी वोट बैंक को साधने के लिए सभी चुनावी दल अपने पूरे प्रयास में लगे हैं। अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी वोटर्स को अपने मंच से सन्देश दिया कि अगर इनको वोट दिया तो सड़क पर ला देंगे। आम आदमी पार्टी को वोट दिया तो आपकी झुग्गी नहीं तोड़ने दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *