May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

राजकोट में भारत इंग्लैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच, इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज 28 जनवरी को राजकोट में तीसरा टी20 मैच खेला जायेगा। आज का मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जायेगा। पहले दो मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है। भारत की टीम आज के मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्ज़ा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति

सीरीज में पहले दो मुकाबले जीत कर भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है। इस स्थिति में आज का मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाली स्थिति का है। ऐसे में आज के मैच में भारत की टीम सीरीज पर कब्ज़ा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीँ इंग्लैंड की टीम सीरीज में खुद को बरक़रार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

दोनों टीमों ने प्रैक्टिस में बहाया पसीना

तीसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान खूब पसीना बहाया। राजकोट मैच से पहले बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में भारतीय टीम की एनर्जी की चर्चा हो रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम को फील्डिंग के लिए तैयार करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम की हाई एनर्जी पर अपनी राय दी। इसके अलावा भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी टीम के माहौल को बयां किया। संजू ने कहा कि टीम में काफी अच्छा माहौल है। सभी खिलाड़ियों में बहुत ऊर्जा है। अगर किसी खिलाड़ी की ऊर्जा कम होती है तो इसका असर दूसरे खिलाड़ियों पर भी पड़ता है। लेकिन अगर किसी खिलाड़ी की ऊर्जा अच्छी होती है तो इसका असर दूसरे खिलाड़ियों पर भी पड़ता है। टीम में इस समय बहुत अच्छी ऊर्जा है और सभी खिलाड़ी इसका लुत्फ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *