Headlines

भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने पार्टी से इस्तीफा दिया

Spread the love

रविवार को भाजपा को एक बड़ा झटका लगा जब कर्नाटक के पूर्व सीएम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद ऐसी चर्चा है कि जगदीश शेट्टार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की तरफ से वयान आया है कि शेट्टार ने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की कोई शर्त नहीं रखी है।

जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं , उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, सिद्दारमैया और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने की शपथ ग्रहण की। शेट्टार ने जब भाजपा से इस्तीफा दिया तब उन्होंने कहा कि उन्होंने बड़े ही भरी मन से पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह जल्द ही भविष्य की योजना का भी एलान करेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की बात भी कही।

भाजपा से इस्तीफा देने का दर्द भी झलका

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत से लोग इस बात से हैरान है कि कल मेने भाजपा से इस्तीफा दिया और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के विकास के लिए बहुत काम किया और मुझे पार्टी ने हर तरह से सम्मान दिया।

शेट्टार ने कहा कि पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे विश्वास था कि पार्टी से मुझे टिकट मिलेगा, लेकिन जब मुझे पता लगा कि पार्टी ने मुझे टिकट नहीं दिया तब मैं बहुत हैरान हुआ। इस मामले के बारे में मुझसे किसी ने भी बात नहीं की न ही मुझे समझाने की कोशिश की और न ही मुझे यह बताया गया कि मुझे क्या पद मिलेगा।

जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कहा कि शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। कर्नाटक का जो माहौल इस समय है उससे सभी खुश हैं और सभी नेता हमसे जुड़ते जा रहे हैं। मल्लिकार्जुन ने कहा कि हमारे कार्यकर्मों के चलते सभी नेता हमसे जुड़ते जा रहे हैं। हम उन सभी का स्वागत भी करते हैं। वहीँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि एसी और कोई नेता, पूर्व सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम हमारे साथ जुड़ना चाहता है हम उसका स्वागत करते हैं।

भाजपा को झटका

जगदीश शेट्टार जैसे बड़े नेता का इस तरह पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होना भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका है। शेट्टार लिंगायत समुदाय से तालुक रखने वाले नेता थे। कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के मतदाता 18 फीसदी के करीब हैं। वैसे तो लिंगायत समुदाय भाजपा का ही समर्थक है लेकिन शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा के वोटबैंक पर सेंध लगने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *