Headlines

यूपी में बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक, बैठक में भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को कहा भस्मासुर, सपा को किया सावधान

Spread the love

आज रविवार को लखनऊ में बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में बीजेपी की यह पहली कार्यसमिति की बैठक हो रही है। बीजेपी के प्रवक्ता के अनुसार बैठक बंद कमरे में होगी। बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सम्बोधन किया।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा, “सपा और कांग्रेस ने अफवाह फैलाकर प्रदेश के लोगों को जाति में बांटने का प्रयास किया है। हम लोगों को अब युद्धस्तर पर जाकर विपक्ष के षड्यंत्रों को बेनकाब करना है।” उन्होंने कांग्रेस को भस्मासुर बताया और सपा को सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि मैं आपको सावधान कर रहा हूँ। कांग्रेस भस्मासुर है आपको भस्म कर देगी।

सपा को किया सावधान

प्रदश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को भस्मासुर बताया। उन्होंने सपा को सावधान करते हुए कहा कि आपको जल्दी ही निपटा देगी। कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट बैंक पर है। भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि भारत की आत्मा अयोध्या, काशी और मथुरा में बस्ती है। कांग्रेस ने कभी भी किसी का भला नहीं किया। बाबा साहब ने कभी कांग्रेस को कुछ नहीं समझा।

इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पूरे प्रदेश से करीब 3000 से 3600 प्रतिनिधि लखनऊ पहुंचे हैं। बैठक में पार्टी के मौजूदा विधायकों और सांसदों के साथ-साथ चुनाव हारने वाले सभी लोकसभा उम्मीदवार भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा बैठक में एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और पार्टी के सभी पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं।

बता दें कि प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से केवल 33 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाने के लिए 78 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करने के लिए दो-दो सदस्यों वाली 40 टीमें गठित की थीं। टीमों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को सौंपी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *