सात राज्यों में विधानसभा के उपचुनावों के नतीजों पर संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव के नतीजों में 13 में से 2 सीटों पर कांग्रेस को, 1 सीट पर आम आदमी पार्टी को और 1 सीट पर बीजेपी को जीत हासिल हुयी है। जबकि बाकी 9 सीटों में से 7 पर इंडिया गठबंधन ने बढ़त बना रखी है। वहीं 2 सीटों पर एनडीए को बढ़त मिली हुयी है।
विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा आज जालंधर उपचुनाव के नतीजे आए हैं। हम करीब 38 हजार वोट से जीते हैं। पंजाब की जनता हमारे साथ है। उन्होंने कहा, पूरे देश में इंडिया गठबंधन की जीत हो रही है। बीजेपी को समझना चाहिए कि जनता कोरे वादे और झूठ से परेशान है। आज देश में नौजवान परेशान है। अग्निवीर जैसी योजना को बंद करने की जरूरत है।
सात राज्यों की 13 सीटों का हाल
पश्चिम बंगाल
रायगंज – TMC कैंडिडेट कृष्णा कल्याणी ने बीजेपी उम्मीदवार को 49536 वोटों से हराया।
रानाघाट दक्षिण – TMC कैंडिडेट को मिली जीत।
बागदा – TMC कैंडिडेट जीते।
मानिकतला – 11 राउंड की वोटिंग के बाद TMC कैंडिडेट 35442 वोटों से आगे।
हिमाचल प्रदेश
देहरा – देहरा में लहराया कांग्रेस का परचम.25 साल बाद जीती कांग्रेस.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी को मिली जीत.दो बार निर्दलीय चुनाव जीतने वाले होशियार सिंह को हराया।
हमीरपुर – हमीरपुर में भाजपा के उम्मीदवार आशीष शर्मा 1433 वोटो से जीते।
नालागढ़ – कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह को मिली जीत।
उत्तराखंड
बद्रीनाथ – 8 वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने 3396 की बढ़त बनाई।
हरिद्वार की मंगलोर विधानसभा से 8 वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 2065 वोटों से आगे।
बिहार
रूपौली – 6 राउंड की गिनती के बाद जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल 501 वोटों से आगे।
मध्य प्रदेश
अमरवाड़ा -15वे राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 4014 वोटों से आगे।
तमिलनाडु
विक्रवंडी – DMK उम्मीदवार अन्नियुर शिवा 5564 वोटो से आगे।
पंजाब
जालंधर पश्चिम – छह राउंड AAP कैंडिडेट मोहिंदर भगत लगभग 13 हजार वोटों से आगे।
