May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

लिवर के ख़राब होने पर मिलते हैं ये संकेत, देखकर न करें नजरअंदाज

वैसे तो मनुष्य के शरीर में बहुत से अंग होते हैं और सभी का अपना अपना काम होता है। लेकिन लिवर मनुष्य के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। जिसका काम हमारे शरीर में मौजूद गन्दगी और टॉक्सिक का बाहर निकालने का होता है। इसके अलावा यह खाना पचाने वाले बाइटल प्रोटीन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। लिवर हमारे शरीर में एनर्जी को स्टोर करने के लिए भी जिम्मेदार होता है। वहीँ हर मनुष्य को अपने लिवर को हेल्थी रखना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते मनुष्य इस पर ध्यान नहीं दे पाता है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाये तो परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं।

लिवर ख़राब होने के संकेत

  1. बार बार उल्टी आना

अगर आपको बार बार उल्टी और जी मचलाने की समस्या हो रही है तो यह लिवर ख़राब होने के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। बार बार उल्टी आने या जी मचलाने की समस्या को हम लोग गैस की समस्या समझ कर नजर अंदाज कर देते हैं। यदि लगातार काफी समय तक आपको इस तरह की समस्या हो रही है तो बिना समय गवाए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्योकि यह लिवर ख़राब होने के लक्षण हो सकते हैं।

  1. एनर्जी की कमी का होना

यदि आपको बार बार थकान का होना या एनर्जी की कमी का महसूस होना हो रहा है तो यह भी लिवर ख़राब होने के लक्षण हो सकते हैं। यदि सही खानपान के बाबजूद आपमें यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं। तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

  1. स्किन पर खुजली का होना

स्किन पर खुजली का ज्यादा होना या लम्बे समय तक रहना भी लिवर के ख़राब होने का लक्षण हो सकता है। लिवर में पित्त के बढ़ जाने से स्किन पर ज्यादा खुजली होती है। लिवर डैमेज होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। लिवर खराब होने पर पैरों में सूजन और टखनों में सूजन में दिखाई देने लगती है।

  1. नाखूनों में बदलाव

जब किसी मनुष्य का लिवर ख़राब होता है तो उसके नाखूनों में बदलाव देखने को मिलता है। किसी किसी मनुष्य के नाखूनों का रंग बदलने लगता है। मनुष्य के नाख़ून का रंग बेरंग और पीले रंग का दिखाई देने लगता है। नाखून पर नजर आने वाला सफेद हिस्सा धीरे-धीरे गायब होने लगता है। हेल्दी नाखून पर डार्क लाइन नजर नहीं आते हैं। वहीं जब लिवर डैमेज होने लगता है तब उसपर लाल और भूरे या पीले रंग के धारदार लाइन दिखाई देने लगती है।

लिवर के ख़राब होने पर कुछ और भी लक्षण दिखाई देते हैं। डैमेज लिवर के लक्षण त्वचा और आंख पर भी दिखाई देते हैं। त्वचा का रंग पीला पड़ना, आंखों का सफेद होना लिवर डैमेज होने के लक्षण है। काली या भूरे रंग की त्वचा, पेट में दर्द और सूजन लिवर डैमेज होने के लक्षण होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *