Headlines

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस में लगी आग, 25 लोगो की मौत, सीएम एकनाथ शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

Spread the love

महाराष्ट्र में बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लग गयी। उस समय बस में 32 यात्री सवार थे। अब तक 25 लोगो की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। उनका इलाज बुलढाणा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बस का ड्राइवर सुरक्षित है उसने बताया कि टायर फटने की वजह से बस अनियंत्रित होकर  पलट गयी। उसके बाद बस में आग लग गयी। आग लगने के बाद बहुत से लोगों को  बस से बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

दुर्घटनाग्रस्त बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी। टायर फटने से अनियंत्रित होने पर बस दरवाजे की तरफ पलटी। जिससे सवारियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। जो लोग बस से बाहर निकल पाए वे सभी ड्राइवर केबिन में थे जो बस का शीशा तोड़ कर बाहर निकले। उसमे से चार लोग जख्मी हैं।

जानकारी के अनुसार बस नागपुर से पुणे जा रही थी। इस दौरान बुलढाणा के सिंदखेडऱाजा के पास बस का टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर पलट गयी और बस में आग लग गयी। जिस समय बस में यह हादसा हुआ उस समय सभी यात्री सो रहे थे। जब तक यात्री खतरे को भांप पाते उस समय तक आग बहुत बढ़ गयी थी। इस वजह से कई लोगो की मौत बस में ही हो गयी। यह घटना रात के करीब डेढ़ बजे हुयी।

समृद्धि महामार्ग पर हुए बस हादसे में मृत और जख्मी लोगो की जानकारी हेतु बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।

हेल्पलाइन नंबर

7020435954

7262242683

बुलढाणा के एसएसपी सुनील कड़ासने ने बस में आग लगने से 25 लोगो की मौत की पुष्टि की है। एसएसपी ने बताया कि बस में कुल 33 यात्री सवार थे। जिसमे से 25 यात्रियों की मौत हो चुकी है। आग की चपेट में आने से 8 लोग बच गए। जिसमे ड्राइवर भी शामिल है। ड्राइवर ने बताया है कि बस का एक टायर फटने के बाद बस एक खम्बे से टकराई और फिर डिवाइडर से टकरा गयी और उसमे आग लग गयी।

एसएसपी सुनील कडासने ने बताया कि इस एक्सीडेंट को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच भी शुरू कर दी गयी है। लेकिन हमारी प्राथमिकता अभी शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *