May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

यूपी उपचुनाव को लेकर सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात

यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन उपचुनाव में सभी सीटों को जीतकर बीजेपी लोकसभा में सपा और कांग्रेस के अलायंस से पिछड़ने के जख्म को भरना चाहती है। अब इसके लिए यूपी में बीजेपी को आरएसएस की मदद मिलेगी। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात हो रही है। इस मुलाकात के बाद यूपी उपचुनाव की रणनीति लगभग स्पष्ट हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनाया हुआ फार्मूला ही यूपी उपचुनाव में अपनाया जा सकता है।

हरियाणा चुनाव में अपनाया फार्मूला यूपी में अपनाया जायेगा

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आरएसएस ने अपनी रणनीति तय कर ली है। जिससे आज की मुलाकात में सीएम योगी के सामने रखा जायेगा। संघ हरियाणा की तर्ज पर मतदाताओं को बढ़ाने की कवायद करेगा। आज की मुलाकात में सीएम योगी संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ने की योजना बनाएंगे। परखम में 10 दिवसीय प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से आज सीएम की मुलाक़ात तय है।

आरएसएस नुक्कड़ सभाओं, छोटे समूह की बैठकों और बेहतर बूथ प्रबंधन के साथ-साथ डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बीजेपी के लिए वैसा ही माहौल बनाने की कोशिश करेगी, जैसी हरियाणा चुनाव के समय पर किया था। संघ का पूरा जोर हरियाणा की तर्ज पर किसी भी कीमत पर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीजेपी समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की है।

मंगलवार शाम छह बजे के क़रीब सीएम कस्बा फरह के परखम पहुंचेंगे। यहां पर आरएसएस का 10 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। वह संघ प्रमुख से मुलाकात करेंगे फिर सात बजे के करीब आगरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *