मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की विदाई लगभग तय: फग्गन सिंह कुलस्ते दौड़ में सबसे आगे
मध्यप्रदेश में इस समय बीजेपी में माहौल गरमाया हुआ है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से वी डी शर्मा की विदाई को तय माना जा रहा है। अब ऐसे में यह सवाल गरमाया हुआ है कि एमपी में बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्म्मेदारी कौन संभालेगा। इस बार एमपी बीजेपी में अध्यक्ष पद के लिए हालात ऐसे हैं कि ‘एक अनार और सौ बीमार’। विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद हाशिये पर चल रहे नरोत्तम मिश्रा से लेकर पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया तक का नाम अध्यक्ष पद की रेस में शामिल है। इस बार की रेस में एक नाम जो सामने आ रहा है वह है पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 23 नवंबर को होना है।
प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कौन कौन शामिल
मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता इस रेस में शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, भूपेंद्र सिंह,राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी हैं। हालाँकि सूत्रों के हवाले से खबर सामने आयी है कि पार्टी चौकाने वाला नाम सामने ला सकती है। उधर कई राजनितिक विशेषज्ञों का मानना है कि जो संघ का करीबी होगा उसे ही प्रदेश अध्यक्ष का पद मिल सकता है। अब देखने दिलचस्प होगा कि किस को मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष का पद।
फग्गन सिंह कुलस्ते को मिल सकता है प्रदेश अध्यक्ष का पद
एमपी प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का नाम चर्चा में है। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश की सत्ता पिछड़े वर्ग को सौंपने के बाद बीजेपी हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष का पद किसी आदिवासी नेता को दे सकती है। यदि किसी आदिवासी नेता को प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाती है तो फग्गन सिंह कुलस्ते मध्यप्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। अभी कयासों का दौर जारी है। देखना होगा कि किसके हाथों में जाएगी प्रदेश अध्यक्ष की कमान।
