Headlines

चंडीगढ़ से सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आते हैं

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और ऐसा पहली बार हो रहा है कि चुनाव का परिणाम तय है। बस रिजल्ट 4 जून को आएगा। जीतेंगे तो मोदी जी ही, हम लोग निश्चिंत हैं क्योंकि जनता जनार्दन पहले ही तय कर चुकी है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगते हैं। कांग्रेस के लोग तो पहले ही भगवान राम को नकार चुके हैं। अगर बुद्धि होती तो इटली में ही राम मंदिर बनवा लेते। सीएम ने आगे कहा कि जब भगवान् राम किसी की बुद्धि फेरते हैं तो पहले उसे उल्टी बुद्धि देते हैं। अब कांग्रेस पार्टी भी उसी राह पर बढ़ चुकी है और उसके सहयोगी भी राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं।

राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब भी देश पर कोई मुसीबत आती है तो देश छोड़ने वालों में राहुल गाँधी का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने कहा कोरोना के समय पर राहुल गाँधी कहीं नजर आये थे क्या? हमने लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए 14 हजार बसें लगायी थी। राहुल गाँधी और मनीष तिवारी दोनों ही उड़न खटोला हैं।

इसके बाद सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। सडकों पर नमाज पढ़नी भी बंद हो गयी है। मस्जिदों के लाउड स्पीकर भी उतर गए हैं। पिछले 10 वर्षों से देश यशस्वी बन रहा है। आतंकवाद पर भी चोट की गयी है। इसी के साथ विकास भी हुआ है और माफिया को हमने उल्टा टांग दिया है। मोदी जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया है। 60 करोड़ लोगो को आयुष्मान कार्ड दिया है। लेकिन कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है तो फिर देश का हिन्दू कहाँ जायेगा। अभी तो सिटिजनशिप एक्ट लागू हुआ है और कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *