Headlines

बिहार की भूमि से पीएम मोदी का इंडिया गठबंधन पर हमला, कहा अपनी मनमानी से, आपकी इच्छा से देश नहीं चलता

Spread the love

पीएम मोदी बिहार के चंपारण में लोकसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंचे हैं। वहां पीएम ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। इसी के साथ पीएम ने अखिलेश यादव के वाराणसी वाले बयान का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, मैंने सुना है कि वहां कोई घूम घूम कर कह रहा है कि 4 जून के बाद मोदी को बेडरेस्ट होगा। मैं तो परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि देश का कोई नागरिक बेडरेस्ट न हो। जंगलराज के वारिस से औऱ क्या अपेक्षा की जा सकती है। यूपी में इनके जोड़ीदार हैं, वो कह रहे हैं कि आखिरी समय है। पीएम ने आगे कहा, 4 जून को खुद को जनता का माई-बाप समझने वाले इन लोगों को जनता ऐसी करारी हार देगी कि दुनिया देखती रह जाएगी।

दरअसल अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर टिपण्णी करते हुए कहा था कि बहुत अच्छी बात है। एक महीना नहीं, दो महीना तीन महीना वहीं रहें। अच्छी बात है। वो जगह रहने वाली है।आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है बनारस में।

मोदी तो गरीब की सेवा के लिए ही पैदा हुआ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में आगे कहा 4 जून को हार सामने देख इंडिया गठबंधन की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। ये मोदी की योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं। मैं हिन्दुस्तान के अनेक जिलों में रात्री मुकाम कर के आया हूं। मैंने हिन्दुस्तान का कोना-कोना छाना हुआ है और मैंने तय किया है कि गरीब के घर का चूल्हा कभी बुझने नहीं दूंगा। रात में कोई बच्चा भूखा सोता है तो क्या होता है, उसका दर्द मुझे पता है। गरीब के परिवार में जब कोई मां बीमार हो जाती है तो वह कुछ नहीं बताती है। वह दर्द नहीं बताती है। मोदी हर मां की भावना को समझता है। मोदी तो गरीब की सेवा के लिए ही तो पैदा हुआ है। मोदी गरीब के लिए ही तो काम करेगा।

विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ये कैसे लोग हैं। प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था और मंदिर वालों ने इनके घर घर जा कर निमंत्रण दिया। लेकिन इन लोगों ने उस निमंत्रण को ठुकरा दिया। ये ऐसे लोग हैं कि जिस इंसान पर चोरी का इल्ज़ाम लगा है उसके घर जाकर बढ़िया खाना खा सकते हैं। लेकिन इनके पास राम मंदिर जाने का समय नहीं है। मोदी ने दशकों के मुद्दे ख़त्म किये हैं और मोदी गरीबों के साथ विश्वासघात नहीं करता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि आने वाली 4 जून को इंडि गठबंधन पर सबसे बड़ा प्रहार होगा।  ये प्रहार होगा देश में भ्रष्टाचार पर, तुष्टिकरण की राजनीति पर, ये प्रहार होगा टुकड़े टुकड़े गैंग पर, ये प्रहार होगा सनातन को गाली देने वाली विकृत मानसिकता पर, ये प्रहार होगा अपराधी, माफिया जंगलराज पर, ये प्रहार होगा महिला विरोधी मानसिकता पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *