Headlines

स्वाति मालीवाल केस में विभव कुमार को दिल्ली पुलिस मुंबई लेकर जा रही है, हमले के बाद विभव की लोकेशन अलग अलग राज्यों की मिली

Spread the love

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार हुए विभव कुमार को दिल्ली पुलिस मुंबई लेकर जा रही है। जानकारी मिली है कि जिस फ़ोन से वीडियो को शूट किया गया था। उसे मुंबई में ही फॉर्मेट किया गया था। इसी की जाँच के लिए दिल्ली पुलिस आरोपी विभव कुमार को मुंबई ले जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को 19 मई को सीएम आवास से गिरफ्तार किया था। 13 मई को स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के बाद विभव कुमार की लोकेशन अलग अलग राज्यों की मिली है। उसकी लोकेशन पंजाब, मुंबई और लखनऊ की मिली है। विभव कुमार को लखनऊ में अरविंद केजरीवाल के साथ भी देखा गया था।

आप लगातार हमलावर

आम आदमी पार्टी विभव कुमार के गिरफ्तार होने के बाद से लगातार स्वाति मालीवाल पर हमलावर हो रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि स्वाति मालीवाल यह सब बीजेपी के इशारे पर कर रही है क्योंकि उस पर भ्रष्टाचार का मामला है। इसके जवाब में स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है।

स्वाति का आप पर पलटवार

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर स्वाति मालिवाल ने पलटवार कर कहा, “कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे है कि मुझपे भ्रष्टाचार की एफआईआर हुई है इसलिए बीजेपी के इशारे पर मैंने ये सब किया। ये एफआईआर 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी जिसके बाद मुझे सीएम और एलजी दोनों ने दो बार महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया। केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर डेढ़ साल से माननीय हाई कोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है। विभव कुमार के ख़िलाफ कंप्लेंट देने तक मैं इनके हिसाब से “लेडी सिंघम” थी और आज बीजेपी की एजेंट बन गई? पूरी ट्रोल आर्मी मुझपे लगा दी गई सिर्फ़ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला। पार्टी के सभी लोगों को फ़ोन करके बोला जा रहा है स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है। मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी डिटेल्स ट्वीट करवाकर उनकी जान ख़तरे में डाल रहे हैं। ख़ैर, झूठ ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाता है। पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाये की जब सच सामने आये तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ। तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेके जाऊंगी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *