एक देश एक चुनाव के विचार पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, अधीर रंजन चौधरी ने कमेटी का हिस्सा बनने से किया इंकार
एक देश एक चुनाव के विचार पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधे हुए है। जब केंद्र सरकार ने इस मामले पर कमेटी का गठन किया तो सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इस कमेटी का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। उसके बाद जयराम रमेश ने इसे कर्मकांडीय बताया और अब राहुल गाँधी ने कहा है कि यह भारत के संघ पर हमला है।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक राष्ट्र एक चुनाव की संभावना तलाशने के लिए समिति का गठन किया गया। इस कमेटी में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को कमेटी में शामिल किया गया। लेकिन उन्होंने कमेटी में शामिल होने से इंकार कर दिया।
राहुल गाँधी का ट्वीट
राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा, “इंडिया का मतलब भारत, राज्यों का एक संघ, एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है। ”
अधीर रंजन ने बताई इंकार की वजह
अधीर रंजन चौधरी के मुताबिक ये कमेटी संवैधानिक रूप से सही नहीं है। साथ ही ये व्यवहारिक और तार्किक रूप से भी उचित नहीं है। ये कमेटी भी तब बनाई गई है जब आम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता को इस कमेटी में न रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है। इस हालत में मेरा पास इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है कि कमेटी का सदस्य बनने का निमंत्रण अस्वीकार करूं।

