May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

हरियाणा में चुनाव के नतीजे के दिन कांग्रेस किया बवाल, कहा जमकर हो रही है धांधली

आज हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती चल रही है। जल्द ही दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ जायेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों ही राज्यों की तस्वीर बदल सकती है। कांग्रेस नेता सुप्रिया नेत ने कहा है कि तस्वीर तो जरूर बदलेगी, क्योंकि हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। हमें यकीन है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की सरकार बहुमत के साथ बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा चुनाव आयोग अपना डाटा अपडेट नहीं कर रहा है। लेकिन जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। बीजेपी हेडक़्वार्टर में तो कबूतर भी पर नहीं मार रहा है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “यह तस्वीर अभी बहुत जल्दी पलटेगी और तस्वीर पलटने में देर नहीं लगेगी। हमारे लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से अच्छी खबर आ रही है। बहुत देर से मैं चुनाव आयोग की वेबसाइट देख रही हूं, वहां पर डेटा अपडेट नहीं हो रही। ग्राउंड रिपोर्ट्स के मुताबिक हमारा वोट शेयर बीजेपी से काफी आगे है और ये सीटों में जरूर तब्दील होगा”।

अभी तक के नतीजे

हरियाणा विधानसाभा के नतीजे अब सामने आने लगे हैं। कई सीटों पर लगभग चार राउंड तक की गिनती पूरी हो चुकी है। अभी तक के नतीजों में बीजेपी 51 सीटों पर आगे चल रही है। वहीँ कांग्रेस केवल 33 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए है। लेकिन जब वोटों की गिनती शुरू हुयी थी उस समय कांग्रेस आगे चल रही थी। एक समय तो ऐसा भी था जब कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही थी। लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी वैसे वैसे बीजेपी बढ़त बनाती गयी। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि ये पासा कभी भी पलट सकता है। इसलिए अभी कुछ भी कहना गलत होगा।

जम्मू-कश्मीर में भी धीरे धीरे विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक जेकेएनसी-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि जेकेएनसी अभी 39 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 28 सीटों पर, कांग्रेस 8 सीटों पर, पीडीपी 3 सीटों पर, जेपीसी 2 सीटों पर, सीपीआई(एम) और डीपीएपी 1-1 सीट पर आगे है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *