Headlines

हरियाणा में वोटों की गिनती के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लगाया बीजेपी पर आरोप

Spread the love

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। अब तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आकड़ों के मुताबिक बीजेपी 90 विधानसभा सीटों में से 51 पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है।

इसी बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा, “क्या बीजेपी पुराने और भ्रामक रुझान साझा करके प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है”?

जयराम ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा, “लोकसभा चुनावों की तरह, हरियाणा में फिर से ईसीआई वेबसाइट पर नवीनतम रुझानों धीमी गति से अपडेट हो रहे हैं। क्या बीजेपी पुराने और भ्रामक रुझान साझा करके प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है”?

उन्होंने कहा, “हम ज्ञापन पेश करके शिकायत कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग हमारे सवालों का जवाब दे क्योंकि 11-12 राउंड के नतीजे आ चुके हैं लेकिन जो अपडेट किया गया है उसमें केवल 4 से 5 राउंड के नतीजों को दिखाया जा रहा है। ऐसा लोकसभा चुनाव में भी हुआ था। हम उम्मीद करते हैं की चुनाव आयोग जो एक संवैधानिक संस्था है, निष्पक्ष संस्था है वो प्रशासन पर दबाव न बनाए। हताश होने की कोई जरूरत नहीं है, निराश होने की जरूरत नहीं है। ये सब ‘माइंड गेम’ है। हमें जनादेश मिलने वाला है, कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।”

वहीं, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “वहां(हरियाणा) परिणाम अच्छा आ रहा है और हमारी सरकार बनने जा रही है… कांग्रेस आ रही है, डंके की चोट पर आ रही है और बीजेपी पूरे देश से जा रही है। पूरे देश पर इसका असर पड़ने जा रहा है। इन चुनावों का असर महाराष्ट्र पर पड़ेगा, आने वाले झारखंड के चुनाव पर पड़ेगा और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर भी पड़ेगा। हम डटकर लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में उन्हें(बीजेपी) हराएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *