May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के आये विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राहुल गाँधी की प्रतिक्रिया सामने आयी

मंगलवार 8 अक्टूबर को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आये। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जीत मिली। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को जीत मिली। विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हरियाणा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बताते हुए उनका धन्यवाद किया। जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। इसको लेकर राहुल गाँधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है। लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।

हरियाणा के नतीजों पर विश्लेषण

हरियाणा में कांग्रेस ने इस बार किसान और पहलवान के मुद्दों पर चुनाव लड़ा था। जिससे इस बार कांग्रेस को 10 साल बाद वापिसी की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर हैट्रिक लगायी। हरियाणा में कांग्रेस की हार पर राहुल गाँधी ने नतीजों पर विश्लेषण की बात कही।

राहुल गाँधी ने हरियाणा में मिली हार पर कहा, “हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।”

जम्मूकश्मीर में कांग्रेस का उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं

नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीट जीत कर जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आयी। वही कांग्रेस को केवल 6 सीटें ही मिली। नेशनल कॉन्फ्रेंस अपने गठंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए तैयार है। जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। जम्मू क्षेत्र में कांग्रेस को मात्र एक ही सीट पर जीत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *