Headlines

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का बड़ा ऐलान, 150 सीटों पर मिलेगी कांग्रेस को जीत

Spread the love

मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की अध्यक्षता में मीटिंग हुयी। इस मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि लम्बी चर्चा हुयी और हम कर्नाटक को फिर से मध्यप्रदेश में दोहराएंगे।

राहुल गाँधी ने कहा कि पार्टी का आतंरिक आकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली। लेकिन मध्यप्रदेश में हम 150 सीटें जीतने वाले हैं। दिल्ली में हुयी इस बैठक में राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ और अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में केसी वेणुगोपाल और दिग्विजय सिंह जैसे नेता अनुपस्थित रहे।

राहुल गाँधी ने सीएम के फेस को लेकर सस्पेंस बनाया

राहुल गाँधी ने सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बना दिया है। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के सीएम तो कमलनाथ ही होंगे तो इस पर उन्होंने कह दिया कि भैया 150 सीटें आने वाली हैं।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि अभी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक हुयी है। कमलनाथ ने आगे बताया कि बैठक में चुनाव में कैसी रणनीति बनाई जाये। कैसे मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखा जाये इस सब विषयों पर चर्चा हुयी है। राहुल गाँधी जी ने जैसा कहा है कि एमपी में कांग्रेस को 150 सीटें मिलने वाली हैं। हम सब उनकी इस बात से सहमत हैं। इस भरोसे का आधार है कि राहुल गाँधी जी के पास इनपुट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *