Headlines

क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने तोडा बीसीसीआई का बड़ा नियम, अब क्या होगा बीसीसीआई का रिएक्शन

Spread the love

टीम इंडिया के लिए होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 बहुत ही अहम मानी जा रही है। इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जायेंगे। दरअसल टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए इस सीरीज के पांच मैचों में से चार मैचों में जीत हासिल करनी होगी। लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही एक बड़ा नियम तोड़ दिया है। आइये जानते हैं कि कोच गौतम गंभीर ने क्या नियम तोडा है।

दरअसल कोच गंभीर ने टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी में शामिल होकर बीसीसीआई का बड़ा नियम तोडा है। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी कोच टीम की सिलेक्शन कमेटी में शामिल नहीं हो सकता है। लेकिन गौतम गंभीर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सिलेक्शन मीटिंग का हिस्सा रहे। जबकि इसकी जानकारी बीसीसीआई के किसी भी अधिकारी को नहीं दी गयी।

बॉर्डरगावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

रिजर्व- मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

कोच के रूप में अब तक फ्लॉप रहे गंभीर

गौतम गंभीर की कोचिंग टीम इंडिया के लिए अबतक कुछ खास नहीं रही है। क्योकि गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने पहला दौरा श्रीलंका का किया। इस दौरे पर टीम इंडिया ने 27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ कोई वनडे सीरीज गंवाई।

हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ हुयी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-3 से व्हाइट वाश झेलना पड़ा। यह पहला ऐसा मौका था कि जब टीम इंडिया को किसी टीम ने घरेलू सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में व्हाइट वॉश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *