May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

पीएम मोदी ने झारखंड के गढ़वा में जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने नारा दिया ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार…

NEW DELHI, INDIA - OCTOBER 8: Prime Minister Narendra Modi address party workers after winning the Haryana Assembly election at BJP HQ on October 8, 2024 in New Delhi, India. The ruling BJP secured a historic third term in Haryana, winning 48 seats and halting a Congress comeback in the state after a decade. The Congress has won 37 seats, Independents won 3 and the INLD won 2 seats. (Photo by Salman Ali/Hindustan Times via Getty Images)

झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिनको लेकर इस समय झारखंड का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के गढ़वा प्रखंड के चेतना गांव पहुंचे। वहां पीएम ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान पीएम ने नारा दिया ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा, “आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है, हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है”।

झारखंड बीजेपी के संकल्प पत्र का किया जिक्र

पीएम ने झारखंड के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा, “माताओं, बहनों, बेटियों के कल्याण के लिए झारखंड बीजेपी के संकल्प पत्र में अनेक संकल्प लिए गए हैं। ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत हर महीने माताओं-बहनों को 2100 रुपये दिए जाएंगे। गरीब परिवार की माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत पहले गैस कनेक्शन दिए गए, अब झारखंड में बनने जा रही बीजेपी सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी इसके साथ अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर दो मुफ्त सिलेंडर भी देगी। बीजेपी झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड बीजेपी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड बीजेपी ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है”।

विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों में टैलेंट की कमी नहीं है। ये हमारे झारखंड के बेटे और बेटियां खेल के मैदान में झारखंड का जज्बा दिखाते है। झारखंड के युवाओं का सामर्थ्य बढ़े, उन्हें नए अवसर मिलें ये सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने झारखंड के युवाओं के साथ धोखा ही किया है।

इन्होने झारखंड के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। भर्तियों में धांधली, पेपर लीक जैसे यहां का उद्योग बन गया है। सिपाही भर्ती के दौरान जेएमएम सरकार की लापरवाही के कारण कई नौजवाओं की दुखद मृत्यु हो गई। अब झारखंड बीजेपी ने इस स्थिति को बदलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद करीब 3 लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *