Headlines

रामचरितमानस को लेकर शिक्षामंत्री द्वारा दिए विवादित बयान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शिक्षामंत्री को दे दी नसीहत

Spread the love

बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर से रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया। जिससे बिहार की राजनीती गरमा गयी है। वहीँ इस विवादित बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शिक्षा मंत्री को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा शिक्षामंत्री को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अपने विभाग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हम लोग सर्वधर्म सर्वभाव की बात करते हैं। यह सब बातें नहीं होनी चाहिए और मीडिया भी नेगेटिव बातों को ज्यादा न फैलाये। मीडिया को भी सकारात्मक बातें दिखानी चाहिए। शिक्षा विभाग में इतनी बहालियां हुयी, शिक्षक रोज स्कूल जा रहे हैं। इन सब बातों पर चर्चा होनी चाहिए।

अमित शाह पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के झंझारपुर दौरे को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनको गृहमंत्री होने के नाते अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। मणिपुर में जो आग लगी है उस पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन वह बिहार में अपनी पार्टी के लिए आ रहे हैं। बिहार को कुछ देने के लिए आ रहे हैं क्या ? तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि चुनाव तो आते जाते रहेंगे लेकिन जो जिम्मेदारी है उन्हें वह निभानी चाहिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला और न ही अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह बिहार में बिहार को कुछ देने को नहीं आ रहे हैं बस अपनी पार्टी के लिए आ रहे हैं।

वहीं, कुछ एंकर्स के डिबेट में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता नहीं जाएंगे इसको लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भड़काऊ बात करते हैं उस तरह के एंकर के साथ डिबेट के लिए रोका गया है। उन्होंने कहा जो बीजेपी मानसिकता के लोग हैं जो बीजेपी का एजेंडा चलाते हैं उन एंकर्स के लिए इंडिया गठबंधन के नेता डिबेट पर नहीं जाएंगे। ऐसा कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *