बांग्लादेश में हिंदुयों पर हो रहे अत्याचार पर धीरेन्द्र शास्त्री ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा वहां जो हो रहा है……
बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। यह पदयात्रा बागेश्वर धाम से ओरक्षा तक 160 किलोमीटर की है। यह यात्रा आज 29 नवंबर को पूरी होगी। इस पदयात्रा में अब तक लाखों की संख्या में श्रद्धालू जुड़ गए हैं। इसके अलावा इस में फिल्म अभिनेता संजय दत्त, द ग्रेट खली, राजा भईया, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय, कपिल मिश्रा समेत कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं।
बांग्लादेश में हिंदुयों पर हो रहे अत्याचार पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा बांग्लादेश में जो हो रहा है वह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है और चिंतापूर्ण है। भारत सरकार को इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहिए। साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, वहां (बांग्लादेश) के हिंदू अगर बुजदिल और कायर न हों तो उन्हें सड़कों पर उतरना चाहिए।
बांग्लादेश में मंदिरों को तोडा जा रहा है–धीरेन्द्र शास्त्री
बांग्लादेश में हिंदुयों पर हो रहे अत्याचार पर बोलते हुए बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों को, उनकी बहन-बेटियों को लूटा जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। वहां के हिंदू अगर बुजदिल और कायर न हों तो उन्हें सड़क पर उतरना चाहिए और एकता का परिचय देना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं कर रहे तो वहां का हिंदू शायद बुजदिल और कायर है। शायद वे कभी भी अपनी संस्कृति को सुरक्षित नहीं कर पाएगा।
धीरेन्द्र शास्त्री ने आगे कहा, बांग्लादेश के हिंदुओं के पूर्वजों ने भी देश को आजाद कराने में योगदान दिया है। इसलिए बांग्लादेश के जिन हिंदुओं तक हमारा वीडियो पहुंचे वे तुरंत सड़कों पर उतरे और सनातन विरोधी सरकार की ‘ठठरी बांधे’।
चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर बोले
बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री ने बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के पूर्व प्रमुख पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मूर्खता है। इस्कॉन ने बहुत से अनूठे कार्य किए हैं। वह सनातन की संस्था है। इसके साथ ही संभल में चल रहे जामा मस्जिद विवाद पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि कानून को शिकंजा करके एएसआई सर्वे कराना चाहिए और हरिहर मंदिर की जल्द से जल्द प्राण प्रतिष्ठा हो।
