May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

2023 वर्ल्ड कप के बाद नहीं खेला कोई भी वनडे, ऐसे तीन खिलाडियों का हुआ इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चयन

भारतीय क्रिकेट टीम में तीन ऐसे खिलाडी हैं जिन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के बाद कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। ऐसे में इन तीनों खिलाडियों का चयन भारतीय टीम में इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हुआ है। 2024 में भारतीय टीम ने सिर्फ तीन वनडे मैच खेले और बिना किसी भी जीत के साल खत्म हो गया। अब 2025 की शुरुआत में भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

वर्ल्ड कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी वनडे मैचों का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट होता है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आईसीसी आठ साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। पिछला टूर्नामेंट साल 2017 में खेला गया था। 2017 में इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। जिसमें पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट को जीता था।

ये तीन खिलाडी आएंगे एक्शन में नजर

बतादें हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। लेकिन अब ये तीनों खिलाडी इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में एक्शन में नजर आएंगे।

मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप के बाद चोटिल हो गए थे। वह तब से अब तक भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं। हालांकि, शमी को 22 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में भी चुना गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों सीरीज खेलेंगे। टखने की चोट के कारण शमी एक साल से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहे। शमी ने वनडे सीरीज से पहले घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह तेज गेंदबाजी लाइनअप में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह के साथ शामिल होंगे।

रवींद्र जडेजा 2023 वनडे विश्व कप फाइनल टीम का हिस्सा थे। फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद वह पहली बार देश के लिए वनडे खेलेंगे। भारत को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में जडेजा का भी अहम रोल रहा था। सर जडेजा इंग्लैंड वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में सात नंबर पर खेलते दिखेंगे।

हार्दिक पांड्या भी आखिरी वनडे मैच 2023 विश्व कप में खेले थे। हालांकि, वह वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनका आखिरी वनडे मैच पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ था, जहां उनके टखने में चोट लग गई और फिर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। पांड्या इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका भी अदा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *