May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथ ही पुलिस के हाथ लगी बड़ी जानकारी

अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर के तौर पर हुई है।

मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की थी। करीब 72 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद मुंबई पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व में ठाणे के एक होटल में काम कर चुका है। आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

मामले में हुयी नए शख्स की एंट्री

आरोपी से हुयी अब तक पूछताछ को लेकर बताया जा रहा है कि सैफ अली खान हमला मामले का आरोपी मोहम्मद शहजाद दादर से वर्ली गया था। वर्ली में एक होटल में वो काम करता था। उसने सुबह का नाश्ता वहीं किया था, जहां पर उसने गूगल पे से भुगतान किया। इसके बाद वो फिर दादर आया और फिर दादर से ठाणे गया था। वह ठाणे में एक होटल में काम कर रहा था। सूत्रों के अनुसार जब यह पता चला कि पांडे नामक एक व्यक्ति ने उसे काम पर रखा था, तो पुलिस ने उस व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है।  पुलिस इस मामले में उसका भी बयान भी दर्ज करेगी।

श्रमिक ठेकेदार की मदद से पकड़ा आरोपी को

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आरोपी को पकड़ने में पुलिस की मदद एक श्रमिक ठेकेदार ने की। एक अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की थीं। आरोपी दो दिन से अधिक समय से फरार था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके में एक श्रमिक ठेकेदार के पास गया था। उन्होंने कहा कि श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ठाणे के एक वन क्षेत्र में स्थित श्रमिक शिविर में खोज निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *