Headlines

एनसीपी में अध्यक्ष पद के लिए चाचा भतीजे में विवाद, शरद पवार ने कहा मैं ही हूँ पार्टी का अध्यक्ष

Spread the love

अजित पवार के शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच शरद पवार ने पार्टी की राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार 6 जुलाई को दिल्ली में बुलायी। बैठक के बाद शरद पवार ने कहा कि अजित पवार को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के बारे में मुझे कुछ भी पता ही नहीं। एनसीपी का राष्ट्रिय अध्यक्ष मै हूँ। ऐसे में अगर कोई भी यह कहता है कि मै एनसीपी का अध्यक्ष हूँ। तो इस बात को कोई महत्त्व नहीं देना चाहिए। बैठक के बाद एनसीपी नेता पीसी चाको ने कहा कि पार्टी ने एनडीए से हाथ मिलाने वाले 9 विधायकों को बाहर करने के शरद पवार के फैसले को मंजूरी दे दी है। पीसी चाको ने आगे कहा शरद पवार के साथ 27 राज्य समिति हैं। सभी 27 राज्य समितियों ने आगे की किसी भी प्रकार की कार्यवाई के लिए शरद पवार को ही अधिकृत किया है।

बैठक पर अजित पवार का तंज

शरद पवार द्वारा बुलाई गयी एनसीपी राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक पर अजित पवार ने कहा कि इस बैठक की कोई कानूनी वैधता नहीं है। मुझे पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष चुना है। शरद पवार को कोई अधिकार नहीं है कि वे इस तरह मीटिंग करें।

इससे पहले बुधवार को अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार पर तंज कसते हुए कहा था कि एक आईएएस अधिकारी भी 60 वर्ष की आयु में रिटायर हो जाता है। यहाँ तक कि राजनीती में भी बीजेपी नेताओं के रिटायरमेंट की उम्र 75 वर्ष है। आपने लाल कृष्णा आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देखा है। क्या आप रुकने नहीं वाले है। आप अब अपना आशीर्वाद दीजिये और हम आपकी लम्बी उम्र की प्रार्थना करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *