Headlines

ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा, आप ने बोला केंद्र सरकार पर हमला

Spread the love

ईडी ने दिल्ली की नई शराब नीति घोटाले के सन्दर्भ में सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। अरविंद केजरीवाल को आगामी 2 नवंबर को ईडी पूछताछ करेगी। इससे पहले पूर्व उपमुख़्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल से अप्रैल महीने में सीबीआई से भी पूछताछ की थी।

आप ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

ईडी द्वारा सीएम अरविन्द केजरीवाल को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी ने जिस तरह से अरविन्द केजरीवाल को नोटिस भेजा है। उससे लगता है कि केंद्र सरकार किसी भी तरह आम आदमी पार्टी को ख़त्म करना चाहती है। इसलिए किसी भी तरह अरविन्द केजरीवाल को जेल भेजने की कोशिश की जा रही है। जिससे आम आदमी पार्टी ख़त्म हो जाये।

सीबीआई भी कर चुकी है पूछताछ

इसी साल अप्रैल महीने में सीबीआई भी अरविन्द केजरीवाल से शराब नीति मामले में पूछताछ कर चुकी है। इस पूछताछ के बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि सीबीआई ने उनसे शराब नीति मामले में 56 सवाल पूछे गए और उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए। इसके बाद अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। यह पूरा मामला फर्जी है। उनके पास हमारे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। यह पूरा मामला गन्दी राजनीती का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *