Headlines

अतीक अहमद के बेटे असद का झाँसी में एनकाउंटर, कोर्ट रूम में रोया अतीक अहमद

Spread the love

अतीक अहमद के बेटे का आज यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउटर कर दिया। जिस खबर को सुनते ही अतीक कोर्ट रूम में फूट फूटकर रोया। अतीक खुद को नहीं संभल पाया और कोर्ट रूम में ज़मीन पर बैठ गया। कोर्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे।

उमेश हत्या कांड में फरार चल रहे असद और उसके साथी गुलाम के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया। गुरुवार दोपहर को एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झाँसी में होने की सूचना मिली। एसटीएफ ने असद को परीक्षा टावर के पास घेर लिया ,जैसे ही असद ने एसटीएफ को देखा उसने तुरंत ही फायरिंग शुरू कर दी ,जवाब में एसटीएफ की टीम ने भी फायरिंग की। फायरिंग में असद को गोली लगी और वह वहीं मारा गया। थोड़ी देर की और फायरिंग के बाद एसटीएफ ने असद के साथी गुलाम को भी वहीं मार गिराया। एसटीएफ ने असद के पास से विदेशी बंदूकें बरामद की।

अपने बेटे असद की मौत की खबर सुनते ही अतीक अपने आप को संभाल नहीं पाया और कोर्ट रूम में ही फूट फूटकर रोने लगा। इस दौरान कोर्ट में मौजूद अशरफ ने अतीक को संभाला।

एनकाउंटर पर उत्तेर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव  मौर्य कहा कि हम कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। एक एक माफिया को मिट्टी  में मिलाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा अंजाम एक अपराधी का यह बताता है कि माता पिता को ध्यान रखना चाहिए कि वह बच्चों  अपराधी न बनायें और वे उन्हें अपराधी न बनाते तो अतीक के बेटे का ऐसा अंजाम नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *