दो मैचों में हार के बाद भी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में मिल सकती जगह, जानें क्या हैं संभावनाएं
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को लगातार अपने दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब सवाल यह है क्या भी पाकिस्तान की सेमीफाइनल में जाने की संभावनाएं हैं? लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद यह अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। ग्रुप ए में पाकिस्तान ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं, जिससे उसकी स्थिति बहुत कमजोर हो गयी है।
पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। भारत ने पाक टीम को 6 विकेट से रौंद डाला है। इससे पहले मेजबान पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों की हार झेलनी पड़ी थी। अब भारत के खिलाफ भी हार झेलने से सवाल उठने लगे हैं कि क्या पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है? यदि अब भी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की कोई संभावना बाकी रह गई है, तो जानिए उसे कैसे फाइनल-4 टीमों में जगह बनाने के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।
पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं
यदि बांग्लादेश न्यूजीलैंड को हराता है, तो न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दोनों के पास एक-एक जीत होगी, जिससे पाकिस्तान के लिए संभावनाएं बनी रहेंगी। दूसरी पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ न केवल जीत हासिल करनी होगी, बल्कि नेट रन रेट में सुधार के लिए बड़े अंतर से जीतना होगा। तीसरा न्यूजीलैंड भारत से हारता है, तो न्यूजीलैंड के पास भी केवल एक ही जीत रहेगी। जिससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह खुल सकती है। बशर्ते उनका रन रेट बेहतर हो।
इन सभी शर्तों के पूरा होने पर ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुँच सकता है। हालाँकि यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है और पाकिस्तान की टीम अब अन्य मैचों के परिणाम पर निर्भर है।
पाकिस्तान कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी स्वीकार किया है कि टीम की किस्मत अब उनके हाथ में नहीं है और उन्हें अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। उन्होंने कहा, “हमारी निर्भरता अब अन्य टीमों पर है और एक कप्तान के रूप में मुझे यह पसंद नहीं है।”

