May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने विराट कोहली को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, ख़राब परफॉर्मेंस को लेकर भी की बात

22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिआ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज से पहले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर सभी चिंतित हैं। पिछले कई मैचों में विराट की परफॉर्मेंस उनका साथ नहीं दे रही है। 2024 भी अब तक उनके लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। विराट कोहली का बल्ला न तो बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में चला और न ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला चला। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के कई टेस्ट रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसलिए फैंस बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में उनकी फॉर्म के लौटने की उम्मीद लगा रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने विराट की फॉर्म को लेकर कई बातें कहीं और विराट के ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरे पर भविष्यवाणी भी की।

विराट को लेकर गांगुली की भविष्यवाणी

सौरभ गांगुली ने विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कहा कि यह सीरीज विराट कोहली के लिए खास तौर पर अहम हो सकती है, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी टेस्ट दौरा हो सकता है। 36 साल के हो चुके कोहली के लिए भविष्य में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलना मुश्किल हो सकता है। इस बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा, “वह एक चैंपियन बल्लेबाज हैं और उन्होंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2014 में वहां चार शतक और 2018 में एक शतक लगाया था। वह इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे और उन्हें इस बात का भी अहसास होगा कि यह उनका आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है।”

कोहली की फॉर्म को लेकर कहा

विराट कोहली की ख़राब फॉर्म को लेकर सौरभ गांगुली ने कहा, “न्यूजीलैंड की पिचें बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल थीं, लेकिन कोहली को ऑस्ट्रेलिया में अच्छे विकेट मिलेंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *